Pic credit: twitter




 











एक बात सुनाऊँ,

आश्चर्य तो नहीं होगा!

तुम अब भी

उतनी ही सुंदर

लगती हो।


वही वाली साड़ी

पहनकर आना न

मिलने हमसे

मैचिंग वाली बिंदी 

के साथ।


फिर पहली बार 

की तरह ही

जी भरके तुम्हें निहारूँगा

फिर से अपना बनाऊँगा।


©नीतिश तिवारी।


ये भी देखिए: