Pic credit: pinterest.





#कर्म 

भगवान इंसानों में ही बसते हैं 
राम कृष्ण सब कर्म से बनते हैं 
जो कर्मों को अपने अंदर जगा  लेते हैं 
वही भगवान बनते हैं
जिनकी  कर्मो की कथाएँ प्रचलित हैं उनकी ही तो  मंदिरों में प्रतिमायें स्थापित हैं
उपासना उन्हीं की होती है जिनके कर्म समर्पित होते हैं 
धर्म निर्माण भी तो कर्म से ही होते हैं 
सुख का आसन या दुःख का पाषाण भी तो कर्म से ही टूटते हैं 
जो कर्म युद्ध में जीतते हैं वही तो महारथी उभरते हैं 
कर्म ही पूजे जाते हैं 
देह तो नश्वर होते हैं 
कर्म ही तो हमें अमर बनाते हैं
भगवान इंसानो में ही बस्ते हैं 
इंसान कर्म से ही भगवान बनते हैं  

©शांडिल्य मनीष तिवारी।