Phir teri yaad aayi by nitish tiwary









2013 में जब इस ब्लॉग का निर्माण किया था और लेखन शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक किताब भी लिखूँगा। 
मेरी पहली किताब 'फिर तेरी याद आई' को मैंने इसी वर्ष सितम्बर के महीने में अमेज़न किंडल पर पब्लिश किया था। बड़े हर्ष के साथ आपको सूचित कर रहा हूँ कि मेरी किताब अब पेपरबैक फॉर्मेट में भी उपलब्ध है। Notion Press ने इसे छापा है। इसके लिए इनका आभार व्यक्त करता हूँ। 

लेखन के क्षेत्र में उत्साह बढ़ाने के लिए सभी पाठकों, मित्रों  और रिश्तेदारों का शुक्रिया। एक रोमांटिक फ़िक्शन उपन्यास पर भी काम कर रहा हूँ। उसके लिए भी आप सभी का आशीर्वाद चाहूँगा। 

आप किताब यहाँ से आर्डर कर सकते हैं।
धन्यवाद।

©नीतिश तिवारी।