Dedicated to my Adorable Wife.

अधूरे ख्वाब थे मेरे अब पूरे हुए तुमसे,
तेरी खामोशियों ने मेरे ख्वाबों को जगा दिया।

रास्ते थे खो गए मंज़िल भी ना थी कोई,
अंधेरे रास्तों पर तुमने चलना सीखा दिया।

तेरी मुस्कुराहट का मैं सज़दा करूँ हर पल,
तेरे होंठो की लाली ने मुझे हँसना सीखा दिया।

तेरी आँखों के काजल ने जादू किया ऐसा,
ज़माने की बुरी नज़र से हमको बचा लिया।

©नीतिश तिवारी।