आज 1 जनवरी 2019 को मेरे इस ब्लॉग को 6 वर्ष पूरे हो गये हैं। आज ही के दिन 2013 में मैंने ये ब्लॉग शुरू किया था। तब शायद पता नहीं था कि आप लोगों का इतना प्यार और सहयोग मिलेगा। सभी पाठकों को तहे दिल से शुक्रिया। आगे भी निरंतर अच्छा लिखने का प्रयास रहेगा। नववर्ष 2019 का आगमन हो चुका है। सभी को नया साल मुबारक़ हो। 

कुछ नई पंक्तियाँ आप सभी के लिए।

बदलते वक्त के साथ खुद को बदलना होगा,
पुराने ज़ख्मों को अब हमें भरना होगा,
खुश रहें, स्वस्थ रहें सबका कल्याण हो!
नए साल में यही प्रतिज्ञा हमें करना होगा।

©नीतिश तिवारी।

ये भी देखिए।