Latest

6/recent/ticker-posts

Sab kuchh mix ho gaya | सब कुछ मिक्स हो गया!

Sab kuch mix ho gaya




 









कानपुर में है एक कर्नलगंज वहाँ के डोलमा आँटी के मोमोज बहुत फेमस हैं। एक बार मैं उधर से जा रहा था फिर वड़ा पाव वाली गर्ल ने मुझे एक प्यारी स्माइल के साथ बुलाया। उसके बाद उसने हरी चटनी और जलेबी परोसा। मैंने चावल दाल के साथ सबका तुफ्त उठाया।

तभी मेरा दोस्त दौड़ता दौड़ता आया कि बनारस के अट्टा चौक पर निक जोन्स के गाने का कॉन्सर्ट हो रहा है। मैं अपनी रैपीडो बाइक पर sun रूफ खोलकर बैठ गया और कानपुर से बनारस की 8 किलोमीटर की यात्रा 3 घण्टे में पूरी की। मौसम ने भी साथ दिया और जनवरी के महीने में हल्की बारिश हो रही थी। इसी कारण बाइक का सीट भी सूखकर फट गया।

खैर, कॉन्सर्ट देखने के बाद हम लोग गुरुग्राम के साबरमती रिवर फ्रंट पर घूमने गए। रात की रौशनी में बहनजी द्वारा लगाए गए हाथी बहुत चमक रहे थे। सभी हाथी खुश थे कि 2027 में उन्हें जंगल का राजा बनाया जाएगा।

जंगल की बात सुनते ही मेरा दोस्त बिहार की तरफ़ गाड़ी मोड़ दिया। तब तक सुबह हो चली थी। बिहार में घुसते ही सबसे पहले हमने नाला सोपारा का चाय और बंद खाया। फिर थोड़ी दूर टहलते हुए क़ुतुबमीनार के सामने सेल्फी लिया। दोस्त के फोन में है। बाद में पोस्ट कर दूँगा। 

बिहार की सड़को पर हमारी गाड़ी हिचकोले मार रही थी। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन लगाया। उनको कहा कि आपके सड़क का ये हाल है। उन्होंने हेफेडेविट दिया और भरोसा दिया कि अगली बार आने तक सड़क ही नहीं बचेगी। 

शाम होते ही बिहार के लौंडा नाच का आनंद लिया जिसमें कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति की। कलाकारों ने ये भी बताया कि घर में जगह ना मिलने पर वो लोग अररिया के जुहू बीच पर रोजाना मोबाइल में पोगो देखकर ये सब सीखा है। 

इतने देर से आप ये सब पढ़ रहे हो तो मैं ये भी बता दूँ कि ये सब कहानी मेरे पिछले जन्म की है। इस जन्म में मैं अभी पुडुचेरी के बुर्जुर्ग खलीफा पर चाय और पार्लेजी का आनंद ले रहा हूँ। 

माफ़ करना दोस्तों सब कुछ मिक्स हो गया।


©नीतिश तिवारी।

Post a Comment

0 Comments