आज गणेश चतुर्थी के साथ साथ हरितालिका तीज भी है। तीज का त्योहार  सुहागिन महिलाएं अपने पति की खुशी और लंबी उम्र के लिए रखती हैं। 24 घंटे तक बिना पानी के और खाना के ये व्रत रखा जाता है। 

वैसे तो श्रीमती जी की ये दूसरी तीज है लेकिन मेरे साथ पहली । पिछले वर्ष हम लोग साथ नहीं थे। वैवाहिक जीवन में कदम रखने के बाद तीज त्यौहार का महत्व धीरे धीरे समझ आने लगा है। 


कुछ पंक्तियाँ।


तीज का त्यौहार आया, 

खुशियों की बहार लाया,
पिया का साथ मिला है,
दिलों में खुमार आया।

सपनों की सौगात मिली,

आपनो का साथ मिला,
दो पल की ज़िंदगी में,
ढेर सारा प्यार मिला।

©नीतिश तिवारी।