Pic credit: Pinterest.







तुझे लगता है...

तुझे लगता है कि 
मैं तेरे बगैर नहीं
रह सकता तो 
भ्रम में हो तुम

तन्हाई की दीवार
जो तूने खड़ी की है
उसमें एक खिड़की 
बना ली है मैंने

तुम्हारे दर्द को
भुलाने के लिए
किताबों से
मोहब्बत कर 
बैठा हूँ

नए कहानियों के
साथ समय बिताता हूँ
तुमसे अच्छे 
किरदार हैं इनमें
जो दर्द नहीं
खुशियां देते हैं।

©नीतिश तिवारी।