मैं तड़प रहा हूँ,
मैं बर्बाद हो रहा हूँ,
मैं बहुत ज्यादा सोचने लगा हूँ,
मेरे पास पैसे नहीं हैं।
पर मैं सकारात्मक रहूँगा,
मेरे विचार अच्छे हैं
मेरी संगति ठीक है
मेरा स्वास्थ्य अच्छा है।
मैं मंजिल के करीब हूँ,
मुझे सहारा मिल गया है,
मेरे पास ढेर सारा धन है,
मेरी कदमों में दुनिया है।
©नीतिश तिवारी।

0 Comments
पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएँ और शेयर करें।