Latest

6/recent/ticker-posts

बस, ब्रेक और कुत्ता।

बस, ब्रेक और कुत्ता।




दोस्तों, अब मैं बकवास करूँगा, क्योंकि ढंग की चीज किसी तक पहुँच ही नहीं रही है।

तो बात ये है कि कल मैं बस से ऑफिस जा रहा था। बस बहुत तेज चल रही थी, अचानक से रुक गयी। जब गाड़ी अचानक रुकती है तो चोट लगती है। आपको नहीं पता होगा क्योंकि आपने भौतिक विज्ञान तो पढ़ा नहीं। खैर, मुझे चोट लगी तो ड्राइवर को मैंने 30 सेकंड तक गरियाया। वो चुप रहा, मुझसे किराया जो लेना था। बस चलती रही, मैं भी दूरी तय कर रहा था क्योंकि मैं भी बस में ही था। (आपका कॉमन सेंस CJP के प्रोटेस्ट में गया है जो मुझे ये बात लिखनी पड़ रही है।) मैंने ड्राइवर से पूछा कि अचानक ब्रेक क्यों मारा? उसने कहा कि कुत्ता सामने आ गया था। मैंने कहा चढ़ा देता, बोला मैं शाकाहारी हूँ। थोड़ी देर बाद मेरा गंतव्य आ गया। मैंने 15 की जगह 10 रुपया दिया क्योंकि बस इस मुझे 5 मिनट लेट पहुँचाया। ड्राइवर गुस्सा हो गया, बोला 5 रुपये और दो। मैन कहा, कुत्ते से माँग लो।

बकवास अच्छी लगी हो तो शेयर करें, नहीं तो कल एक और ले आऊँगा। 


©नीतिश तिवारी। 



 

Post a Comment

0 Comments