Pic credit: Google.



अरमानों की अर्थी को ख्वाबों की चिता पर सुलाती है,
ज़िन्दगी कुछ नहीं कर पाती जब मौत बेवक़्त आती है।

टूटे नाव की सवारी करके  दरिया पार करने से,
ज़िन्दगी दूर चली जाती है, मौत अपने पास बुलाती है।

हिज़्र की फिक्र तब नहीं थी जब वस्ल ने दामन थामा था,
अब जो कारवाँ उजड़ गया तो ज़िन्दगी कहाँ रह जाती है।

बाग से फूल निकले, ख़त में महकते हुए मज़ार तक पहुँच गए,
पर अब भी उसके यादों की खुशबू इस दिल को बहुत सताती है।

©नीतिश तिवारी।