अबकी होली खास है,
मेरा महबूब मेरे पास है।

मैं जी भर के होली खेलूँगा,
तुम मेरा रंग बन जाना।
जब फुर्सत मिले कभी तो,
तुम मुझे अंग लगाना।

मैं तुम्हारे लिए काँटों से लडूंगा,
फिर तुम मेरा फूल बन जाना।
अबकी होली खास है,
मेरी मुस्कुराहट मेरे साथ है।

 होली की हार्दिक शुभकामना।

©नीतिश तिवारी।