कुछ लोगों में ऐसा भी हुनर होता है।
कि धीरे-धीरे मोहब्बत का असर होता है।।

याद करना जिन्हें हमारी रवायत बन गयी है।
फिर भी उनको कुछ नहीं खबर होता है।।

ख्वाहिशों की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है।
नहीं मिल सकता उसका भी मंजर होता है।।

हमें देखकर भी वो अनदेखा कर देते हैं।
और सिर्फ उन्हीं पर हमारा नजर होता है।।

©नीतिश तिवारी।