आज मेरे ब्लॉग को पूरे तीन  साल हो गये हैं। 2015 में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से कुछ कम लिख पाया। 

इस वर्ष कोशिश करूँगा की ज़्यादा से ज़्यादा रचनाएँ आप सभी तक पहुँचा सकूँ। 
आप सभी को नववर्ष 2016 की हार्दिक शुभकामनाएँ.

 नववर्ष मंगलमय हो!

बीत गयी वो शाम,
आज नया आगाज़ है,

आँखों में नये सपने हैं,
होठों पे नये नगमें हैं.

धड़कन में एक दस्तूर है,
साँसों में नया सुरूर है,

उम्मीदोँ  की नयी बहार है,
बदल रहा संसार है.

अपनों का एक साथ है ,
गैरों पर भी विश्वास है। 

नए रौशनी की  दरकार  है ,
अँधियारा मिटने को तैयार है। 

कुछ दुआओं पर  भरोसा है ,
एक अमन की आशा है। 

कुछ नया करने का इरादा है ,
यही नये साल से वादा है। 

शुभकामनाओं के साथ 
                            ©नीतिश तिवारी।